थायराइड की दवा छोड़ने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 15:30

थायराइड की दवा लेने में की लापरवाही तो हो सकती हैं ये पांच समस्याएं...

थकान

अगर आप अपनी दवा को नियमित नहीं लेंगे, तो आपको शरीर में थकान महसूस हो सकती है. कम काम करने के बाद भी ऐसा लगता है जैसे आपने बहुत काम किया हो और आप बहुत थके हुए हों. कई बार इसी वजह से बुखार भी हो जाता है.

तनाव

थायराइड की दवा को नियमित न लेने या ले कर छोड़ देने से आप तनाव की जकड़ में आ सकते हैं. अक्सर थइरायड के मरीज को बिना वजह के ही तनाव महसूस होता है और वे बिन वजह छोटी-छोटी बातों पर टेंशन ले लेते हैं.

ब्लड प्रैशर

थायराइड की दवा सेवन नियमित करना पड़ता है, लेकिन अगर आप इसे अनियमित रूप से लेने पर यह नुकसानदायक हो सकती है. ऐसा करने से ब्लड प्रैशर पर असर हो सकता है. यह कम या ज्यादा हो सकता है.

याद्दाश्त

अगर आपको थायराइड है और आप हर बात भूल जाते हैं, तो इसका दोष अपनी कमजोर याददाश्त को न दें. कई बार सही दवा का चयन न होने के चलते या दवा का नियमित सेवन न होने के चलते यह समस्या पैदा हो जाती है. ऐसे में अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

बुखार

थायराइड की दवा को नियमित रूप से लेना बहुत जरूरी है. अगर आप इसे नियमित नहीं लेंगे तो इससे बुखार होना या उतना जैसी समस्याएं हो सकती हैं. थायराइड की दवा हारमोन संतुलित रखने में मदद करती है ऐसे में अगर आप इस नियमित नहीं करेंगे, तो हारमोन में उतरा चढ़ाव के चलते शरीर में कई परेशानियां हो सकती हैं. इनमें बुखार का चढ़ना-उतरना भी एक है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info